*झंगहा थाना क्षेत्र में एक दुकान से एक लाख के मोबाइल चोरी*
*ए आर एन न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/झंगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झगहा चौराहे पर स्थित एक दुकान से चोरों ने 1 लाख रुपए कीमत के मोबाइल चुरा लिए। चौराहे पर मोबाइल की दुकान में हुई भीषण चोरी की घटना से लोग दहशत में है।
झंगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजी जगदीशपुर निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा की झंगहा चौराहे पर थाना गेट के पास मोबाइल की रिपेयरिंग और नए मोबाइल बेचने की दुकान हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार को रात में वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। चोरी की घटना की जानकारी उन्हें सुबह हुई। उन्होंने झंगहा पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दे दिया है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। कुछ दिन पहले थाना गेट के सामने से ही पान की गुमटी तोड़ कर चोरी की गई थी। दो माह पूर्व थाने के पास से ही श्रीप्रकाश त्रिपाठी के ट्रैक्टर की बैटरी और दरवाजे पर रखी हुई साइकिल चोर उठा ले गए थे। किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ।

