उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की जीत पर लग रहा दांव, बीजेपी आगे है या सपा
दिल्ली, लखनऊ तथा हापुड़ के सट्टा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने को लेकर कयास लगाये गये हैं. सट्टा बाजार की पहली पसंद भाजपा है, जो उनके अनुमान के मुताबिक इस बार 220 सीटों पर सिमट रही है और दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी है, जिसके बारे में उनकी राय है कि इस चुनाव में सपा का पहिया 135 से 140 सीट के बीच पंक्चर हो जायेगा. सटोरियों ने जनवरी में बीजेपी के उत्तर प्रदेश में 230 सीट जीतने का अनुमान लगाया था, लेकिन सात चरण के चुनाव के अंतिम दौर में अब सटोरियों का अनुमान है कि प्रदेश की 403 सीटों पर से इस बार 220 सीटों पर भी कमल का फूल खिल पायेगा.

