*20 साल के युवक ने किया सुसाइड:पिता बोले- पट्टीदारों की प्रताड़ना से परेशान था*रिपोर्ट-रमाकान्त जायसवाल*
______________________
रविवार सुबह जब परिवार के लोग कमरे में गए तो देखा कि अभिषेक शर्मा की लाश कमरे में लटक रही है।
______________________
*गोरखपुर* के चिलुआताल के जीतपुर में फंदा लगाकर अभिषेक शर्मा ने सुसाइड कर लिया। उसका शव पंखे में साड़ी के फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक के पिता ने पट्टीदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
*इकलौता बेटा था अभिषेक*
जीतपुर निवासी शेषनाथ शर्मा का इकलौता बेटा अभिषेक शर्मा (20) शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब परिवार के लोग कमरे में गए तो देखा कि वह लटक रहा है। शोर मचाने पर अगल बगल के लोगो को घटना की जानकारी हुई। अगल बगल के लोगो के अनुसार मृतक के पिता शेषनाथ के दो भाई दूधनाथ व विश्वनाथ है।भाई विश्वनाथ का परिवार पैतृक आवास से हटकर दूसरे जगह परिवार सहित रहता है। पैतृक आवास में दूधनाथ व शेषनाथ का परिवार रहता है। मृतक अभिषेक शर्मा अक्सर शराब पीकर घर आता था। उसका पट्टीदारों से विवाद होता था।
*देर रात तक हुआ था विवाद*
बीती रात भी घर में देर रात तक विवाद हुआ था। मृतक के पिता शेषनाथ शर्मा ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को परिवार के साथ तरकुलहा दर्शन के लिए गए थे। वापस आए तो पता चला कि उनकी बेटी एवं भाई के परिवार से पानी गिरने की बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। आरोप है कि बेटे अभिषेक ने भाई के परिवार शैलेन्द्र शर्मा व नागेन्द्र शर्मा पुत्रगण दूध नाथ व परमिला पत्नी शैलेन्द्र, मुन्नी देवी की प्रताड़ना से तंग आकर खुदखुशी कर लिया। चिलुआताल पुलिस धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

