*राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा ओमिक्रोन की बढ़ती संक्रमण को रोकने हेतु मास्क वितरण किया गया*
आज राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा मास्क वितरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि गोरखपुर में ओमिक्रोन को हराने हेतु मास्क लगाएं और बिमारी से बचने हेतु सचेत रहने की जरूरत है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के नौकायन पर सैर-सपाटा करने वाले लोगों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने मास्क पहनकर निकले संदेश देते हुए संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण को लेकर मास्क वितरण किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मुनिद्र गुप्ता, दीपांजलि त्रिपाठी, अनामिका चौरसिया,कूमूद पासवान,भूमि सिंह आदि मौजूद रहें।

