घुघली में पत्रकार पलटू मिश्रा ने अपने पत्रकार टीम के साथ ध्वजारोहण को सम्पन्न किया
महराजगंज, घुघली में आज 73 वे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को पलटू मिश्र ने अपने पत्रकार भाइयो व मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी घुघली दिलीप सिंह के साथ आरक्षी सहित ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान के साथ वातावरण को गुंजायमान बनाया।इसी क्रम में भारत के बीर सपूतो को नमन बन्दन भी किया तथा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत भी किया।मुख्य अतिथि दिलीप जी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि26जनवरी1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था।भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था।इस वजह से हर साल26जनवरी के दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसके बाद मिठाइयों का भरपूर सिलसिला भी चला।यह कार्यक्रम देलही क्राईम के धनुर्धर पत्रकार पलटू मिश्रा जी के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया।जिसमे घुघली क्षेत्र के सभी लेखनी में पारंगत विद्वान पत्रकारों का भी भारी सहयोग रहा।

