*बेटे का केश दर्ज कराने मे दर दर भटक रही है पीड़ित माँ फरेंदा कोतवाली पुलिस एक माह इक्कीस दिन से पीड़ित मां को दौड़ा रही है न्याय के लिए -लेकिन आरोपी को बचाने में दर्ज नहीं कर रही केस- फरेंदा कोतवाली पुलिस से लोगों का उठ रहा विश्वास*
*महाराजगंज* 23 नवंबर को पीड़ित महिला के बेटे को फरेंदा कोतवाली क्षेत्र पिपरा मौनी गांव के पास में जाइलो चालक ने पीछे से अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया । जिससे उसका बेटा जीवन मौत से लड़ रहा है ।मां ने तहरीर दिया है । लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने के लिए पीड़ित मां को महिनों से दौड़ा रही है की थक हार जाएंगी तो केस दर्ज कराने नहीं आएगी ।
महराजगंज जनपद के फरेंदा विधानसभा भाजपा शासित है यहां पर ईमानदारी का ढिंढोरा पिटवाया जाता है। लेकिन पीड़ितों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है ।जिसका नजारा तब देखने को मिला जब एक पीड़ित बेवा मां गंभीर रूप से घायल बेटा ,एक विवाहिता पत्नी गंभीर रूप से घायल पति,एक बिन ब्याही बहन गंभीर रूप से घायल भाई , मासूम पांच साल के अंदर की तीन बेटी गंभीर रूप से घायल पिता के लिए फरेंदा थाना कोतवाली पुलिस से न्याय मांग रही है । लेकिन पुलिस अपने पावर का प्रयोग कर पीड़िताओं का थाना पर बुलाकर परिक्रमा करवा रही है।
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना के गांव गजपति निवासी सुरज पुत्र स्वर्गीय करिया चौधरी 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी तय कर संतकबीरनगर जनपद के गांव मुसहरा से अपने बुआ को बाइक पर बैठा कर वापस घर आ रहा था। जैसे ही फरेंदा कोतवाली थाना के गोरखपुर सोनौली हाइवे पर स्थित गांव पिपरा मौनी पंहुचा था की एक जाइलो वाहन चालक पीछे से तेज रफ्तार से चलाते हुए अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया ।जिससे युवक के हाथ के दोनों बांह ,जंघा समेत पुरा शरीर वर्वाद गंभीर रूप से घायल हो गया ।बाइक पर बैठी बुआ भी गंभीर रूप से घायल हो गई ।
पीड़ित मां को जब इलाज से कुछ राहत मिला 1 दिसंबर 2021 को थाना कोतवाली पुलिस में जाइलो वाहन चालक समेत पर तहरीर दिया केस दर्ज करने के लिए । लेकिन एक मांह इक्कीस दिन से फरेंदा थाना कोतवाली पुलिस पीड़ित मां समेत परिजनों से परिक्रमा करा रही है । जाइलो वाहन समेत चालक को बचाने के चक्कर में केस दर्ज नहीं कर रही है
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*

