*झाँसी अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कोरोना के बढ़ते हुए केसो को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक किया….*
*कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन आर के कौशिक ने अपने स्टॉफ सहित वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म,वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में कोविड-19 और ओमिक्रोन महामारी के मद्देनजर यात्रियों को मास्क का प्रयोग करते हुए उचित दूरी बनाए रखने के साथ-साथ समय-समय पर सैनिटाइजर व साबुन का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया साथ ही साथ यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव हेतु भी जागरूक किया गया।*
*संवाददाता➖अमित मिश्रा*
*झाँसी*

