ह्रदेश पाल बने मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष
कासगंज । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की अनुमति से एंव प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति से श्री हृदेश पाल पुत्र श्री राजवीर सिंह पाल (पहलवान) निवासी नगला ढाकन, पंतनगर, सिढ़पुरा को जिला कासगंज का मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है । सपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्रसिंह यादव ने आशा व्यक्त की कि हृदेश पाल से पार्टी को मजबूती मिलेगी ।
हृदेश पाल के यूथ विग्रेड का जिलाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ-जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य- शाहरुख राज, अर्जुन सिंह जाटव, बिधान सभा अध्यक्ष- मुनेंदर सिंह शाक्य, ओमपाल सिंह बघेल, कमल सिंह मौर्य, डां वाहिद अली, मौ शाहिद, तारिक महमूद, विनीत कुमार सविता, बृजेश यादव पहलवान, अभय यादव, बालकिशन सविता, पुष्पेंद्र यादव, यशपाल शाक्य आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है ।