महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन मुख्य संरक्षा अधिकारी को सौंपा
कासगंज/ सहावर। सहावर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सेफ़्टी आडिट निरीक्षण टीम का कार्य मुख्य संरच्छा अदिकारी अनिल कुमार मिश्रा एवं एडीआरएम अजय वार्ष्णेय के नेतृत्व में किया गया इस मौके पर उतर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल ने डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य संरच्छा अधिकारी को सौंपा व्यापार मंडल द्वारा रेलवे प्लेटफार्म पर द्वतीय प्लेटफार्म, रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज स्टेशन पर आरक्षण की व्यवस्था, स्टेशन का सौंदर्य कर्ण, द्वतीय प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए ब्रज, लंबी दूरी की ट्रेनों का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव एवं 15040डाउन और15039 ट्रेन को पुनः शुरू किया जाए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत, आनंद किशोर वर्मा, रफीक अहमद, मिर्जा ग्यास बेग, प्रमोद कुमार शर्मा, संदीप कुमार, अमित वार्ष्णेय, अवधेश वर्मा, देवेन्द्र सिंह,अशरफ अंसारी, रामकिशोर वार्ष्णेय बॉबी मोहित साहू, सौरभ राजपूत, संजीव कुमार, अतुल कुमार, आयुष राजपूत, आदि मौजूद थे।

