*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उठाई शिक्षको की मांगे*
कासगंज-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार और वित्त एवम लेखाधिकारी से मुलाकात की और शिक्षको की मागों को रखा। महासंघ के अध्यक्ष डा0अमित यादव ने आदरणीय बीएसए साहब को प्रतिकर अवकाश,उपार्जित अवकाश का अंकन,मेला मार्गशीर्ष के अवकाश,वरिष्ठता सूची , एमडीएम की धनराशि और सत्यापन सूची जारी करने की मांग की जिस पर आदरणीय बीएसए साहब ने जल्द आदेश जारी करने के प्रति आश्वस्त किया।महासंघ ने वित्त एवम लेखाधिकारी महोदय से बोनस ,11% d a का भुगतान,और एनपीएस की कटौती का अगस्त के बाद का अपडेशन करने की मांग की।इस पर लेखाधिकारी ने जल्द भुगतान करने को आश्वस्त किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष डा अमित यादव,महामंत्री सत्यनारायण,पूनम राजपूत,नरेंद्र राव आदित्य,अरुण प्रताप सिंह,दीपक दीक्षित,विकास कुमार उपस्थित रहे।

