बलिया के लाल बने जिला जज, क्षेत्र में खुशी की लहर
बलिया। जनपद बलिया के ग्राम सभा तिखमपुर के मूल निवासी एवं मथुरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत न्यायिक अधिकारी को पदोन्नति देकर जिला जज नियुक्त किया गया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।
लोक न्याय एवं मानवाधिकार संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय ने नवनियुक्त जिला जज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल, निष्पक्ष एवं गौरवपूर्ण न्यायिक कार्यकाल की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बलिया जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय के साथ प्रमोद कुमार तिवारी (अध्यापक), सत्येंद्र नाथ पांडेय (अध्यापक), पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश तिवारी, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, तकदीर लाल, धर्मेंद्र तिवारी, अशोक कुमार ओझा, पप्पू तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल न्यायिक दायित्व निर्वहन की कामना की।

