सुनीता शर्मा जी सामाजिक एवं
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी की सहमति एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्णयानुसार सुनीता शर्मा जी (नई दिल्ली) को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, महिला मोर्चा पद पर मनोनीत किया जाता है।
सुनीता शर्मा जी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की एक सक्रिय, जागरूक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। अपनी ओजस्वी वाणी, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने समाज में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
महिला जागरूकता, महिला अधिकार, सामाजिक समरसता एवं जनहित के विषयों पर उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जाता है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सुनीता शर्मा जी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के बल पर महिला मोर्चा को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगी तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्हें महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनसंपर्क, महिला जागरूकता कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट परिवार की ओर से सुनीता शर्मा जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल, सफल एवं गौरवशाली कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
💐 नारी शक्ति • सेवा • संगठन • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

