राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट
स्थानीय संवाददाता – आर्यन राज गोरखपुरी
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण एवं जनपद गोरखपुर में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी की सहमति एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्णयानुसार एडवोकेट जितेन्द्र कुमार गुप्ता जी को जिलाध्यक्ष, गोरखपुर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
एडवोकेट जितेन्द्र कुमार गुप्ता जी दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में भी विशेष रुचि है।
वे अपने क्षेत्र से सभासद प्रत्याशी के रूप में भी जनसेवा का अनुभव रखते हैं तथा विभिन्न छोटे-बड़े सामाजिक एवं संगठनात्मक मंचों पर महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभा चुके हैं। उनकी सामाजिक सक्रियता, विधिक ज्ञान, संगठनात्मक अनुभव एवं जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि एडवोकेट जितेन्द्र कुमार गुप्ता जी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना के माध्यम से गोरखपुर जनपद में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें गोरखपुर जनपद में संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
संगठन परिवार की ओर से एडवोकेट जितेन्द्र कुमार गुप्ता जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं सफल, गौरवशाली तथा उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
💐 सेवा • संगठन • न्याय • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

