हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संदेश…
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं, संपादकों, लेखकों एवं मीडिया जगत से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। एक छोटी-सी बिंदी जब शब्द से जुड़ती है तो उसका स्वरूप बदल जाता है, उसी प्रकार हिंदी समाज, संस्कृति और राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करती है। हिंदी जनमानस की भाषा है, संवेदना की भाषा है और भारत की पहचान है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। कलम की ताकत तलवार से बड़ी मानी गई है, क्योंकि तलवार शरीर को घायल करती है, जबकि कलम समाज की चेतना को जागृत करती है। कैमरा केवल दृश्य नहीं दिखाता, बल्कि इतिहास का साक्षी बनता है और सत्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है।
मीडिया की शक्ति जनमत का निर्माण करती है, व्यवस्था को आईना दिखाती है और समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। एक जागरूक पत्रकार राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण प्रहरी होता है।
आज आवश्यकता है कि पत्रकारिता निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य में भी इसकी भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण रहेगी।
माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कीर्ति कुमारी राठौड़ जी एवं समस्त पदाधिकारियों की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी हमारी पहचान है, पत्रकारिता हमारा अभिमान है और सत्य हमारा अभियान है।
💐 हिंदी • पत्रकारिता • राष्ट्रहित • जनसेवा 💐

