राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
स्थानीय संवाददाता – आर्यन राज गोरखपुरी
संगठन के विस्तार, जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण एवं मध्य प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से सक्रिय एवं कर्मठ व्यक्तित्व मुकेश त्रिवेदी जी को प्रदेश संयोजक — मध्य प्रदेश पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
मुकेश त्रिवेदी जी सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी कार्यशैली, जनसंपर्क क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि मुकेश त्रिवेदी जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच एवं संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से मध्य प्रदेश में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें मध्य प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
संगठन परिवार की ओर से मुकेश त्रिवेदी जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • समर्पण • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

