राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
स्थानीय संवाददाता – आर्यन राज गोरखपुरी
संगठन के विस्तार, सामाजिक समन्वय एवं जनसंपर्क को जनपद स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी की सहमति एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्णयानुसार वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार ओझा जी को जिला अध्यक्ष — देवरिया पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
संतोष कुमार ओझा जी वर्तमान में शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा पूर्व में ग्राम प्रधान के रूप में भी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
वे लंबे समय से विभिन्न छोटे-बड़े सामाजिक एवं संगठनात्मक मंचों पर पदाधिकारी रहते हुए ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहे हैं।
उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क कौशल, सामाजिक सक्रियता एवं समाजहित के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि संतोष कुमार ओझा जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से देवरिया जनपद में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें देवरिया जनपद में संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
संगठन परिवार की ओर से संतोष कुमार ओझा जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • समर्पण • समाजहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

