#गोरखपुर में मूल काश्तकार की जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ाकर करा लेता बैनामा!! पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर लिया !! गुलरिहा पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से अवैध कमाई का खुलासा
स्थानीय संवाददाता गोरखपुर…….
गोरखपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बैनामा कर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सूर्यसांत उर्फ सूर्यकान्त पुत्र रामहरि निवासी जंगल एकला नं. 2 बिचला टोला थाना गुलरिहा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करता था और मूल कास्तकार की जगह अन्य व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का बैनामा कराता था, जिससे अवैध रूप से धन अर्जित किया जाता था। इस मामले में थाना गुलरिहा पर मु0अ0सं0 1024/2025 के तहत गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

