दिनांक 18.04.2026
थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी की 04 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुल 02 अभियुक्तों को चोरी की 01 व घटना में प्रयुक्त 01 अन्य मोटर साइकिल के साथ कुल ₹ 13,000/- (तेरह हज़ार रुपया नकद), 01 फर्जी नम्बर प्लेट व 04 मास्टर चाभियों के साथ किया गया गिरफ्तार
स्थानीय संवाददाता………
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 से संबंधित बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल सं UP 53DS 5970 जिसे दिनांक 16.04.2026 को मझना नाला के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था को आज दिनांक 18.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल के पास से बरामद करते हुए संबंधित 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1.लालू विश्वकर्मा पुत्र विदेशी विश्वकर्मा साकिन अमडीहा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर उम्र 25 वर्ष, व 2. देवानन्द पासवान उर्फ लड्डू पुत्र जितयी पासवान साकिन अमडीहा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 03 अन्य घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी की 01 व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 अन्य मोटर साइकिल के साथ कुल ₹13,000/- (तेरह हज़ार रुपया नकद) व 01 फर्जी नम्बर प्लेट व 04 मास्टर चाभिया बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.04.2026 को थाना गौरीबाजार पर वादी इरफान आलम पुत्र ऐनुलहक साकिन वार्ड नं0 9 जलकल रोड थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 16.04.2026 को रात 10.00 बजे वादी काम करके बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल संख्या UP53DS5970 से कस्बा गौरीबाजार मे स्थित अपने घर के लिए जा रहा था । रास्ते मे खरोह के पास स्थित मझना नाला पुल के पास खाली स्थान पर सड़क के किनारे गाड़ी को खड़ा करके मै लघुशंका करने चला गया था और वापस आने पर तो देखा कि मेरी मोटर साइकिल चोरी हो गयी थी उक्त के सम्बन्ध मे थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-160/2026 धारा 303(2) बीएनएस0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही थी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1)लालू विश्वकर्मा पुत्र विदेशी विश्वकर्मा साकिन अमडीहा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर उम्र 25 वर्ष 2) देवानन्द पासवान उर्फ लड्डू पुत्र जितयी पासवान साकिन अमडीहा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर उम्र 20 वर्ष को आज दिनांक 18.04.2026 को मुखबीर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के क्रम में अभियुक्तगणों ने बताया कि दिनांक 13.02.2026 को हम लोगो ने द सेलीब्रेशन रिसार्ट मैरिज हाल गौरीबुजुर्ग स्प्लेण्डर प्लस मो0 सा0 नं0 UP52BS9939 जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानयी पर मु0अ0स0 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा दिनांक 20.02.2026 ग्राम बखरा से एक अपाची मो0सा0 जिसका नं0 UP52AS3751 को चुराये थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानायी पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा दिनांक 13.03.2026 को करमेल बरनही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया से स्प्लेण्डर एक्सटेक मोटर साइकिल नं0 UP52BU4826 को चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना रुद्रपुर में मु0अ0स0 130/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया पंजीकृत है । अभियुक्तगण चोरी के मोटर साइकिल को बिहार बार्डर पर अलग अलग लोगों को बेचना बता रहे हैं। जिसमें से UP52BS9939 को 15000/- में,UP52AS3751 को 20000/- में तथा UP52BU4826 को 15000/- मे बेचे दिये थे । जिससे प्राप्त रुपयों को दोनो लोग खाने पीने मे खर्च कर देना बता रहे है तथा अभियुक्तगणों के पास से बेचे हुए मोटर साइकिल से बचे हुए कुल 13000/- रुपये प्राप्त हुआ है ।अभियुक्तगणों को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

