✍🏼
*सनसनीखेज हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार*
अयोध्या।
जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे की ग्राम काजीपुर गाड़र में हुई थी। बताया गया कि जमीन की कब्जेदारी को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इसी विवाद में आरोपियों ने वादी यतेन्द्र सिंह के भाई भूपेन्द्र सिंह (42 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी अंकारीपुर थाना गोसाईंगंज को दो नाली बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो नाली बंदूक और कारतूस भी बरामद कर लिए। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें चन्द्रप्रकाश वर्मा (62 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय ठाकुरदीन वर्मा, अमित वर्मा (28 वर्ष) पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा और चन्द्रजीत वर्मा (35 वर्ष) पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम काजीपुर गाड़र, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या के निवासी हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है, जिसमें एक अदद दो नाली लाइसेंसी बंदूक, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक डीवीआर शामिल है।