थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 05.03.2026*
*हत्या का प्रयास करने के आरोप में 09 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 अंजनी कुमार तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 171/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 ,109 बीएनएस से संबंधित 09 नफर बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.02.2026 को अभियुक्तों द्वारा वादिनी के पुत्र को गाली गुफ्ता देते हुए जान से मारने की नियत से मारा पीटा गया जिससे उसे गम्भीर चोटे आयी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थन पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया
*अभिरक्षा का विवरण-*
09 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*अभिरक्षा के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 171/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 ,109 बीएनएस थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

