बात 2019 की है मैं अपनी Apache से …..
अपने मौसी के लड़के के साथ एक Relative के यहां ब्रह्मभोज में अपनी संवेदना देने उनके घर गोरखपुर के सखरुआ जा रहा था।
रात के 8.30 बजे रास्ते में नौशढ़ से सखरुआ मार्ग पर एक गांव की पुलिया पर कुछ लड़के शराब पी रहे थे।
मैं पहली बार सखरुआ जा रहा था रात में रास्ता समझ न आने पर उनसे पूछा कि भईया फलां गांव जाना है क्या ये रास्ता सही है?
एक युवक थोड़ा मोटा सा नशे में धुत मेरी बाइक के पास आकर बोला ‘हमन खुद बिलाइल बांटी’ मैं समझ गया कि ये नशे में है और 6,7 हैं।
लिहाजा बिना कुछ बोले अपनी Bike स्टार्ट करके निकलने का प्रयास किया।
इतनी देर में उस मोटे युवक ने मेरी Apache की चाभी खींच ली और बोला ‘हमें तुहार Bike चलावे के बा दे दा थोड़ा देर खातिर ‘ मैं बोला भैया आप नशे में हैं Bike लेकर गिर गए तो चोट लग जाएगी?
इतने में मोटा लड़का भड़क गया उसके 3-4 दोस्त भी भड़क कर खड़े हो गए।
मुझे लगा अब तो हाथापाई हो जाएगी मैंने अपने मौसी के लड़के से कहा ‘सरदार जल्दी निकाल मार सारे मोटका के टंगरी में ‘ मेरे मौसी का लड़का जैसे ही Bike से उतरने लगा मोटा लड़का और उसके साथी पुलिए से नीचे खेतों में भाग गए…
हम लोग भी Bike Start किए और निकल गए! वास्तव में हमारे पास कुछ था नहीं सिवाय ब्राह्मण बुद्धि के जो मुसीबत में अक्सर तेज हो जाती है…
पुल से कुछ दूर जाकर हम लोग एक दुकान पर रुके।
मेरे मौसी के लड़के के लिए Rajnigandha और मेरे लिए Chocolate पानी की bottle लिए, हमारे हावभाव में थोड़ी चिंता और घबराहट देख कर दुकान वाले ने पूछा ‘ का बात बा भैया कोनों दिक्कत?
मैंने बताया कि पीछे पुलिये पर कुछ नशे में धुत्त लड़कों से कहासुनी हो गई!
इसपर दुकानदार बोला ‘गोल्डेनवा होई और ओकर चेला सन रोज के ड्रामा होय उनहोंने के’
आज News में देखा इस छपरी ने नशे की हालत में गोरखपुर में असुरन पुल पर स्कूटर से जा रहे 22 वर्षीय BRDMC के MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश पांडे और उनके साथी को अपनी Fortuner से उड़ा दिया।
जिसमें संतकबीर निवासी आकाश पांडे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके मित्र गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं…
मैं जानता हूं कि ये मंत्री जी का भतीजा है और वो इसको बचाने का पूरा प्रयास करेगा Medical Report या अन्य सबूतों से छेड़छाड़ का प्रयास करेगा।
लेकिन मुझे योगी जी पर पूर्ण विश्वाश है कि वो इसे इसके किए अपराध की सजा अवश्य दिलवाएंगे 👏
महादेव इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को शक्ति दें 🙏
अशोक शांडिल्य.

