🚨 देवरिया सदर कोतवाली पुलिस की बहुत बड़ी कार्रवाई – नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ 🚨
📍 जनपद देवरिया | दिनांक 03.03.2026
थाना कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, बाकी सब फरार हो गए, फरार व्यक्तियों की तलाश जारी है।
अमूल्यरत्न न्यूज राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
स्थानीय संवाददाता….. बिष्णु गोयल
👤 गिरफ्तार अभियुक्त:
1️⃣ परमेश्वर जायसवाल (निवासी – देवरिया)
2️⃣ सुनील सिंह (निवासी – देवरिया)
🍾 बरामदगी (संक्षेप में):
▪️ 136 बोतल अपमिश्रित अंग्रेजी शराब (51 लीटर)
▪️ 37 लीटर जहरीला रासायनिक द्रव
▪️ विभिन्न ब्रांड की नकली शील्ड पैक बोतलें
▪️ 77 लीटर से अधिक मिलावटी शराब
▪️ 2600+ नकली बारकोड
▪️ हजारों नकली रैपर, कैप्सूल (ढक्कन)
सीरिंज, केमिकल व अन्य उपकरण
🔎 पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह केमिकल से नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर असली ब्रांड की तरह पैकिंग कर बिहार में सप्लाई करता था।
👥 अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।
⚖️ थाना कोतवाली पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 कार्रवाई में शामिल टीम:
थाना कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम
देवरिया पुलिस अवैध शराब व अपराध के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है।
देवरिया

