जिला बस्ती ,उत्तर प्रदेश 26 फरवरी 2026
साइबर स्वाट टीम व साइबर थाना द्वारा KYC व लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1,01,476/-रुपया साइबर फ्राड करने वाले अभियुक्त को सम्पूर्ण धनराशि बरामद कर किया गया गिरफ्तार-
दिनांक 24.02.2026 को विकास वर्मा पुत्र ओम प्रकाश वर्मा ग्राम निपनिया, पोस्ट केशवपुर, थाना हरैया, जिला बस्ती द्वारा तहरीर दिया गया कि प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से दिनांक 12.06.2025 को 1,01,476.58 कट गया जिस पर हम प्रार्थी ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत किया । परन्तु लगभग 08 माह बीत चुका है अभी तक हम प्रार्थी का पैसा वापस नहीं आया । जिसके सम्बंध में थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 03/2026 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी विवेचना के क्रम में साइबर थाना टीम व साईबर स्वाट टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त सूरज ठाकुर पुत्र रामकेश ठाकुर निवासी ग्राम डाड़ीखास थाना गोला जनपद गोरखपुर उ0प्र0 को आज दिनांक 26.02.2026 को धारा 319(2), 318(4) BNS व 66D आइटी एक्ट मे गिरफ्तार कर साइबर फ्राड का 101476/-रुपया (सम्पूर्ण धनराशि) बरामद की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सूरज ठाकुर पुत्र रामकेश ठाकुर निवासी ग्राम डाड़ीखास थाना गोला जनपद गोरखपुर उ0प्र0 ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.साइबर थाना प्रभारी- कुलदीप कुमार त्रिपाठी जनपद बस्ती।
2.निरीक्षक भगवान सिंह साइबर थाना जनपद बस्ती ।
3.साइबर स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 रितेश कुमार सिंह जनपद बस्ती। 4.उ0नि0 जनार्दन प्रसाद थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती ।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अमूल्यरत्न न्यूज

