अवैध संबंधों के चलते पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, तीन बच्चे हुए अनाथ
धनघटा (संत कबीर नगर)।
थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीसपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
जहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना के बाद से गांव में सनसनी
फैल गई है।
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी जीते पुत्र फेकू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बहनोई गजाधर पुत्र नन्दू का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।
इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
आरोप है कि 2 मार्च 2026 की रात करीब 2:00 बजे गजाधर ने अपनी पत्नी द्रोपदी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
अवैध संबंधों और प्रताड़ना का आरोप
शिकायती पत्र में भाई ने आरोप लगाया है कि गजाधर पहले भी कई बार द्रोपदी के साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना कर चुका था। मृतका के भाई का कहना है कि गजाधर दबंग किस्म का व्यक्ति है और उसे कुछ अन्य लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इस हत्या के बाद द्रोपदी के तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।
जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
थानाध्यक्ष धनघटा का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

