साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 30000/- रुपया को थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा कराया गया वापस ।
अमूल्यरत्न न्यूज राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
स्थानीय संवाददाता – सुरेश कुमार सिंह सिद्धार्थ नगर
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकबरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर पर दिनांक 01.03.2026 को हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित आवेदिका अंकिता साकिन करौदा मसिना थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया कि आवेदिका द्वारा रूपया भेजते समय यूपीआई आईडी गलत अंकित हो जाने से 30000/- रूपया गलत ट्रांजेक्शन हो गया था। जिसके जांच के क्रम में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में उ0नि0 अवधेश यादव जाँचकर्ता / प्रभारी साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर मय साइबर सेल जोगिया उदयपुर के प्रयास से फ्राड हुए कुल 30000/- रुपये को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम का विवरण
अभय सिंह थानाध्यक्ष थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर,उ0नि0 अवधेश यादव प्रभारी साइबर सेल,कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए सेनजीत निषाद,का0 विकास कुमार गोंड,का0 मृत्युजंय गुप्ता,का0 अजीत यादव

