आरती पूजन के साथ रखी गयी मां लक्ष्मी की मूर्ति
म्हराजगंज,सदर तहसील अंतर्गत दरौली ग्राम सभा के अजमतपुर टोले पर नव युवकों के द्वारा मां लक्ष्मी के मूर्ति शासन के निर्देशों के अनुसार रखी गयी।जिसमे 60 वर्षीय जैराम मौर्य ने अपने ग्राम सभा के हमजोलियों के साथ युवकों का उत्साह वर्धन करते हुए आरती पूजन भी किया।उन्होंने कहा कि यह अमावश्या का पर्व भगवान राम के वनागमन से ही चलता आ रहा है।जिसकी परंम्परा को आज भी हिन्दू समाज इसे एक पर्व के रूप में मनाते चले आ रहे है।इस समिति के कार्यकर्ता नन्देश्वर यादव,कन्हैया मौर्य ,नित्यानन्द,वृजेष मौर्य,ऋषिकेश मौर्य,अर्चित मौर्य,गोविंद यादव,किशन,शोनु, विशाल ,नितेश,आशीष,नितिन,अभिषेक,राम निवास यादव,जनकराज की अहम भूमिका है।

