आई जी आर एस पर अब नहीं चलेगी ढिलाई: डीएम महराजगंज का सख्त फरमान, 15 दिन की विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग अनिवार्य
स्थानीय संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज, 24 फरवरी 2026।
कार्यालय जिलाधिकारी महराजगंज की ओर से जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समाधान सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 15 कार्य दिवसीय विशेष प्रशिक्षण (हैंड होल्डिंग वर्कशॉप) अनिवार्य कर दिया गया है।
यह निर्देश अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 157/ चौतीस -लो० शि०-5/2026 दिनांक 23.02.2026 के अनुपालन में जारी किया गया है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ कि कई मामलों में निस्तारण की गुणवत्ता अपेक्षित स्तर की नहीं है, जिस पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
रोजाना होगी ऑनलाइन ट्रेनिंग
शासन द्वारा 24 फरवरी 2026 से आगामी 15 कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) तक प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Zoom Meeting) के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों को IGRS पोर्टल पर शिकायतों की सही फीडिंग, समयबद्ध निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण आख्या अपलोड करने तथा शासन की निर्धारित प्रक्रिया के पालन संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।
लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी…..
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण के बाद भी यदि किसी विभाग द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।
प्रशासन के इस सख्त रुख से यह साफ संकेत मिल रहा है कि अब जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होगा।
प

