थाना बासगांव जनपद गोरखपुर दिनांक 24.02.2026*
*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 जोड़ी सफेद धातु पायल व 01 अदद सफेद धातु चेन बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/26 धारा 305(a),331(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र कोमल प्रसाद निवासी वार्ड नं0 2 बांसगांव थाना बासगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से 01 जोड़ी सफेद धातु पायल व 01 अदद सफेद धातु चेन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 15/16.02.2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर का ताला तोडकर घर में रखे पीतल का बर्तन, चांदी का चेन, 01 जोड़ी चाँदी का पायल, 01 इलेक्ट्रिक मोटर पंप, एलइडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, कूकर तथा मिक्सर ग्राईण्डर चोरी कर लिया गया, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
अमित कुमार पुत्र कोमल प्रसाद नि0 वार्ड न0 02 बांसगांव थाना बासगांव जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 82/26 धारा 305(a),331(4), 317(2) भा0न्या0सं0 थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
01 जोड़ी सफेद धातु पायल, 01 अदद सफेद धातु चेन
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 विनय कुमार सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर।
2. का0 अभिमन्यु तिवारी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर।

