*आतंक का पर्याय बने दो लूटेरो को गोरखनाथ पुलिस ने धरदबोचा*
*पकड़े गए लूटेरो पर जनपद भर के थानों पर दर्ज है दर्जन भर मुकदमे महिलाओं को ये लूटेरे बनाते थे अपना शिकार*
*गोरखनाथ थाना प्रभारी कड़े प्रयास से 24 घंटे मे गिरफ्तार हुए लूटेरे*
*गोरखपुर*/ गोरखनाथ पुलिस ने दो शातिर लूटेरो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पकड़े गए लूटेरे बेहद ही शातिर अपराधी है बुजुर्ग और देहाती महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे लूटेरे पकड़े गए लूटेरे समाज में आतंक का पर्याय बन चुके थे।
इनका पकड़ा जाना समाज के लिए बहुत जरूरी था।
पकड़े गए लूटेरे जनपद भर में दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके थे।
गोरखनाथ थाने पर कमलेश निषाद पुत्र दशरथ निषाद निवासी थाना गुलहरिया ने सूचना दिया कि 22 फरवरी को उनकी माता गोरखनाथ थाना क्षेत्र से ई रिक्शा से घर आ रही थी उसी ई रिक्शा पर बैठे दो लड़कों ने माता जी के जेवरात लूटे लिए है।
गोरखनाथ थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक तेजतर्रार टीम का गठन किया टीम में सब इंस्पेक्टर दिनेन्द्र कुमार, सब इंस्पेक्टर रजत त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर आदित्य पांडेय, सब इंस्पेक्टर अजय राय, हेड कांस्टेबल आनन्द कुमार, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कॉन्स्टेबल शिवओम शुक्ला, और कॉन्स्टेबल विवेक कुमार को शातिर लूटेरो की धरपकड़ के लिए लगाया गया और थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह पूरी टीम की पल पल जानकारी ले रहे थे।
गोरखनाथ पुलिस से सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की मदद और कड़ी मेहनत से महज 24 घंटे के अंदर लूटेरो तक पहुची गयी गोरखनाथ पुलिस ने वीरू राम उर्फ वीरू डोम पुत्र रामायण राम निवासी सूरजकुण्ड कालोनी अम्बेडकर नगर डोमखाना थाना तिवारीपुर और रवि कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सूरजकुण्ड कालोनी अम्बेडकर नगर डोमखाना थाना तिवारीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि हम लोग जाहिल अनपढ़ देहाती महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे जो महिलाएं ऑटो या ई रिक्शा से अकेले कही जाती थी ।
हम लोग भी उसी ऑटो में बैठ जाते थे और महिला को अपने बातों में उलझा कर उसका समान लूट लेते थे ।
हमारा एक साथी बाइक से ऑटो के पीछे पीछे चलता था।
जैसे ही हम लूट की घटना को अंजाम देते फौरन ऑटो से कूद कर अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो जाते।
गोरखनाथ पुलिस एक सर्राफा कारोबारी संजय वर्मा पुत्र परशुराम वर्मा निवासी बसंतपुर रैनबसेरा थाना राजघाट को भी गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए सर्राफा कारोबारी लूटेरो से लूट का सामान खरीद-फरोख्त का काम करते थे।
गोरखनाथ पुलिस ने लूट का सारा सामान बरामद कर लिया है और लूटेरो को सलाखों के पीछे भेज दिया है
एक लूटेरा अभी फरार है पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है।

