*धर्मशाला पुलिस चौकी से सटे दो दुकानों में चोरी*
*अमूल्यरत्न न्यूज़*
*गोरखपुर*/ जिले में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार की रात गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला पुलिस चौकी से सटे ही दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर बड़ी ही सफाई से दुकान का शटर गिराकर और ताला कुंडी में फशा कर चलते बने सुबह सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसी टीवी में कैद हो गई है इसके बावजूद पुलिस चोरों का पता करने में नाकाम है।
*धर्मशाला पुलिस चौकी के आसपास हो रही लगातार चोरी*
इसी तरह बगल में सूरज मशीनरी का भी ताला तोड़कर चोरों ने कैश उड़ा दिए और शटर बंद कर चलते बने दुकान मालिक धीरज जायसवाल ने बताया कि लगभग 10 हजार के करीब नगद गायब है हालांकि धर्मशाला पुलिस चौकी से सटे चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी चोर यहां कई बार इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं 5 बार तो एक ही दुकान सुरेंद्र मशीनरी में चोरों ने ताला तोड़कर नगद ,मशीन ,चुरा चुके हैं। सुरेंद्र मशीनरी के मालिक पूर्व पार्षद सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि चोरी की घटना को आसपास के युवक ही अंजाम देते हैं ।

