कसिहार बंघे पर 2 घंटे तक आवागमन ठप्प.
AR NEWS : कौड़ीराम
रिपोर्ट : योगेन्द्र यादव , 18 अक्टूबर.2021
कौड़ीराम-गोरखपुर मार्ग पर कसिहार बंघे के समीप 9 तखा पुल पहले से ही जर्जर अवस्था मे था |. बाढ़ ने पूल को और अधिक क्षतिग्रस्त कर दिया है. पुल के दक्षिणी भाग का आधा हिस्सा बाढ़ के कारण टूट गया है. जिससेे एक बार में एकही गाड़ी क्राश कर सकती है.इस कारण पुल के दोनों ओर गाड़ियों की करीब 1 किलोमीटर लाइन लग जाती है . वहां पर एनएचआई की गार्ड डंडा लेकर खड़े रहते हैं लेकिन बारी बारी से गाड़ियों को क्रश नहीं करवाते हैं.पूछने पर कहते हैं कि लोगों के बीच में मार खाने क्यों जाए. एंबुलेंस को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है जिसके कारण सीरियस मरीजों का देहावसान हो जाता है. इसके लिए यहां पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है जिनसे बात कर ने पर कोई समाधान निकले.यह पुल इतना ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है कि आने वाले समय में भारी दुर्घटना हो सकती है . अभी फिलहाल इस पुल पर प्रशासन की निगरानी की जरुरत है. जिससे कोई अनहोनी न हो.

