[19/10, 18:45] JP JAISWAL: “ग्राम पंचायत कवलदह उर्फ सैलदह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ; पुलिस शव को पीएम के लिए भेजा
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कवलदह उर्फ सैलदह गांव में एक 32 वर्षीय युवक पवन मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना सोमवार की रात की है। परिजनों द्वारा बचने की कोशिश की गई मगर सीएचसी पहुँचते ही पवन मिश्रा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुँच पुरंदरपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय का कहना है। कि मृतक पवन मिश्रा डिप्रेसन का शिकार हुआ है। पति पत्नी के अच्छे संबंध नही थे। किसी झगड़े को लेकर युवक ने फाँसी लगा ली। जानकारी मिल रही है कि युवक परिवारिक विवाद को लेकर डिप्रेशन में था। जो अपने को फंदे में लटका लिया। ईलाज के लिए ले जाते समय सीएचसी में ही मौत हो गई।युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया हैं। पुरंदरपुर उपनिरीक्षक रमेश यादव म् बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

