
सावन मास: त्योहारों का संगम, श्रद्धा और उल्लास का प्रतीक
*संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज*
महराजगंज,सावन मास का आगमन होते ही पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और विविध पर्वों के उल्लास में सराबोर हो गया है। श्रावण मास हिन्दू पंचांग का सबसे पावन महीना माना जाता है, जिसमें भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है।
इस महीने में सोमवार व्रत, रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षा बंधन और हरियाली तीज जैसे पर्वों का आयोजन होता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शिवालयों में जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई है।
गांव-गांव में भक्तिमय वातावरण
स्थानीय युवाओं द्वारा जगह-जगह कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। हर घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो रहा है। महिलाएं हरियाली तीज और वरलक्ष्मी व्रत के लिए विशेष साज-सज्जा में जुटी हैं।
प्रशासन की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था
भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे,
धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर
भागीदारी
सामूहिक रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन, शिव महापुराण कथा जैसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। सावन का यह पवित्र महीना जनमानस को धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।