*प्रेस नोट*
*थाना कैण्ट जनपद अयोध्या पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र की मदद से लगाये गये कैमरे की मदद से चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, चोरी गये चार अदद सोने के कंगन, एक अदद सोने की अंगूठी व एक अदद सोने की गले की चेन की शत प्रतिशत बरामदगी करते दो नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।*
स्थानीय संवाददाता……..
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.06.2025 को वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर चोरी गये 04 अदद सोने के कंगन, एक अदद सोने की अंगूठी व एक अदद सोने की गले की चेन के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0स0 166/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में त्वरित कार्यवाही करते हुये ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से पहचान करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को मय चोरी गये चार अदद सोने के कंगन, एक अदद सोने की अंगूठी व एक अदद सोने की गले की चेन के साथ अभियुक्तगण 1.अजय कुमार वर्मा पुत्र स्व0 राम कलप वर्मा निवासी अहलाद का पुरवा सोहावल बाजार थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र करीब-40 वर्ष 2. लियाकत अली पुत्र स्व0 रियासत अली निवासी सुचितागंज बाजार थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र करीब-54 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमों में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.06.2025 को मै अपनी गाड़ी सर्विसिंग कराने हेतु मारूति सुजुकी एजेन्सी सहादतगंज गया था कि तभी मेरी गाड़ी मे रखा छोटा बैग जिसमे चार अदद सोने के कंगन, एक अदद सोने की अंगूठी व एक अदद सोने की गले की चेन के साथ चोरी हो गया था जिस सम्बन्ध मे मैने प्रार्थना पत्र थाना कैण्ट पर दिनांक 18.06.2025 को देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-*
1. अजय कुमार वर्मा पुत्र स्व0 राम कलप वर्मा निवासी अहलाद का पुरवा सोहावल बाजार थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र करीब-40 वर्ष
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना, जनपद
1. 904/2012, 379, 411 भा0द0वि0 रौनाही अयोधया
2. 39/2018, 379, 411 भा0द0वि0 रौनाही अयोधया
3. 268/2018, 8/20, एनडीपीएस एक्ट रौनाही अयोधया
4. 208/2020, 379, 41, 411, 413 रौनाही अयोधया
5. 0015/2021, 8/20, एनडीपीएस एक्ट रौनाही अयोधया
6. 166/2025 303(2)/ 317(2) बीएनएस कैण्ट अयोध्या
2.लियाकत अली पुत्र स्व0 रियासत अली निवासी सुचितागंज बाजार थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र करीब-54 वर्ष
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना, जनपद
1. 226/2014 279, 337, 338 भा0द0वि0 को0 अयोध्या
2. 963/2014 8/21 एनडीपीएस एक्ट को0 नगर
3. 108/2019 379, 411 भा0द0वि0 को0 नगर
4. 1002/2019 8/21 एनडीपीएस एक्ट को0 नगर
5. 166/2025 303(2)/ 317(2) बीएनएस कैण्ट अयोध्या
बरामदगी-
1. चार अदद सोने के कंगन
2. एक अदद सोने की अंगूठी
3. एक अदद सोने की गले की चेन
4. जामा तलाशी से कुल 430 रूपये बरामद
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्र०नि० पंकज कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 अविनाश त्रिपाठी (चौकी प्रभारी सहादतगंज) थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
3. उ0नि0 आदर्श विक्रम सिंह थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
4. उ0नि0 पंकज कन्नौजिया थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
5. उ0नि0 मनीस कुमार थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
6. हे0का0 मुसीर खान थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
7. हे0का0 दिनेश कुमार थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
8. का0 विवेक यादव थाना कैण्ट जनपद अयोध्या