*विधायक ने चौपाल लगाकर सुना लोगों की समस्या*
विधानसभा क्षेत्र पिपराइच के अन्तर्गत ग्रामसभा हरसेवकपुर नं 2 के हाता टोला, मुसलमान टोला, चौहान टोला, छोटी जमुनहिया, बड़ी जमुनहिया और लक्ष्मीपुर में पिपराइच विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने चौपाल लगाकर और जनसंपर्क कर स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित एवं उचित निराकरण भी किया। इस दौरान विधायक ने भाजपा सरकार में निरन्तर कराए जा रहे लोक-कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, मुफ्त राशन, जनधन योजना, ग्राम्यज्योति योजना, जैसी लाभकारी योजनाओं के सम्बंध में अवगत कराया।
साथ में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी संतगुलाब यादव,सेक्टर संयोजक अवध बिहारी चौहान, मंडल मंत्री अनूप चौहान, बूथ अध्यक्ष सुदर्शन प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रवि चौहान, शिवधर चौहान, बृजेश प्रजापति, हेमंथ प्रजापति, सुनीता निषाद, शसीकला निषाद, सुनील निषाद, अमित चौहान, चंद्रभान चौहान, दयाशंकर मिश्रा, नरेंद्र सिंह, राजू प्रधान, विकास राज, अभिमन्यु मौर्या, लाल बहादुर सिंह, बैजनाथ सिंह, विजय शर्मा,संजय सिंह, नन्हे सिंह, समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थनीय जनता उपस्थित रही।

