*शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार**
*संतोष कुमार यादव संवाददाता की रिपोर्ट*
*पिपराइच में विवादित व्यक्ति द्वारा नया दुर्गा पंडाल बनाये जाने का मामला*
*गोरखपुर*/पिपराइच थाना क्षेत्र में पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 10 में मुस्लिम बहुल मोहल्ले में मदन सिंह पुत्र बिहारी द्वारा नया दुर्गा पंडाल बनाने को लेकर अमन चैन कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई है।
आपको बताते चलें कि वार्ड नंबर 10 की महिला नूरजहाँ ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है, की मदन सिंह विवादित व्यक्ति है जिसके नाम से पिपराइच थाने पर मुक़दमा भी दर्ज है।
उक्त व्यक्ति वर्षों से रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा प्रतिमा रखते चला आया है ।
वहीं दिनाँक 3/10/2021 को वार्ड नंबर 10 में मदन सिंह द्वारा दूसरों के घर के सामने दुर्गा पंडाल जबरिया बनाने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध कर पिपराइच थाने को भी सूचित किया मौके पर पिपराइच पुलिस एवं आला अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को शान्त कराया।
बहरहाल पिपराइच में लोगो का कहना है, की पूर्व में भी त्योहारों पर कई बार मदन सिंह द्वारा विवाद उत्पन्न किया चुका है।
इस सम्बंध में एसओ पिपराइच का कहना है कि नया पंडाल बनाने का मामला है लेकिन एडीएम साहब ने मना कर दिया है।

