[09/10, 18:56] JP JAISWAL: “गोरखनाथ थाने पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस”
“एडीएम एफआर और सीओ गोरखनाथ ने सुना फरियादियो की समस्यायें—
गोरखपुर – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को कोविड-19 गाइडलाइन के तहत थाने स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमे जनता की समस्याओं की अधिकारी सुनते है और उसका समाधान करनवाने का प्रयास करते है गोरखनाथ थाना पर एडीएम एफआर राजेश सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना खबर लिखे जाने तक थाने पर अभी तक कुल 5 मामले देखे गए है जो भूमि विवाद से सम्बंधित है कुछ मामलों में पुलिस और राजस्व की टीमें मौके पर भेजी गई है कुछ संवेदनशील मामलो आये है जिसको एडीएम एफआर राजेश सिंह और सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह मौके पर जाकर देखेगे थाना परिसर पर दर्जनों फरियादी मौजूद है जो अपनी अपनी समस्याएं से अधिकारियों को अवगत करवा रहे है थाना समाधान दिवस पर थाना प्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह लेखपाल विनय कुमार श्रीवास्तव लेखपाल रिंकी शर्मा लेखपाल रामशंकर सिंह मौजूद है।”

