प्रदेश सचिव सह शिवहर जिला जदयू के तेज तर्रार एवं मुखर वक्ता,
मुख्य प्रवक्ता विजय विकास को मिली हरलाखी (मधुबनी) विधान सभा प्रभारी का दायित्व
————————–
शिवहर—जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आगामी विधान सभा चुनाव- 2025 के मद्देनजर प्रदेश पदाधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को विधान सभा प्रभारी बनाया है, जिसकी सूची आज ही जारी कर दी गई।
ये फैसला दल को सुदृढ़, मजबूत और पहले से भी ज्यादा व्यापक बनाने हेतु एवं आगामी विधान सभा में बढ़िया परफॉर्मेंस एवं शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित की केंद्रबिंदु पर चयनित प्रभारियों पर भरोसा जताया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, प्रमंडल प्रभारियों, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों, विधान सभा प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों की एक अहम बैठक आगामी 16/09/24 को पूर्वाह्न 10 बजे प्रदेश कार्यालय स्तिथ कर्पूरी सभागार में आहूत की है।
एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – महेश कुमार

