राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
स्थानीय संवाददाता – शिवम् राज गोरखपुरी
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता एवं बिहार प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं प्रमुख सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के निर्देशों एवं मार्गदर्शन तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी की संस्तुति एवं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी की सहमति से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सुप्रसिद्ध समाजसेवी जयंती मिश्रा जी को प्रदेश प्रभारी, बिहार पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
जयंती मिश्रा जी लंबे समय से सामाजिक, वैचारिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाती रही हैं।
समाजसेवा, महिला जागरूकता एवं संगठनात्मक कार्यों में उनकी सकारात्मक भूमिका एवं सक्रियता को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि जयंती मिश्रा जी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता, व्यवहार कुशलता एवं सामाजिक समर्पण के माध्यम से बिहार प्रदेश में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगी तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन की सकारात्मक विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगी।
उन्हें प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क, टीम गठन एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि वे संगठन की विचारधारा एवं गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण एवं अमूल्य योगदान देंगी।
संगठन परिवार की ओर से जयंती मिश्रा जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • समाजहित • राष्ट्रनिर्माण 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

