
👉 एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता
👉 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गंगोह नगर इकाई की बैठक में व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार किया गया
👉 गगोंह सहारनपुर
गंगोह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गंगोह नगर इकाई की बैठक में व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार किया गया संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों समेत काफी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गंगोह नगर इकाई की बैठक में व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार किया गया।
बैठक मे नयी कार्यकारिणी के गठन के साथ साथ सदस्यता विस्तार का भी निर्णय लिया गया।
खाद्य, श्रम, माप तोल विभाग से सबंधित समस्याओं के बारे मे भी मंथन किया गया।
बैठक मे विगत 5 वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक मे योगेश गर्ग, नीरज गोयल, पदम सैनी, हाजी इकबाल, आशीष गर्ग, राकेश सिंघल, हिदायत करीम अंसारी आदि व्यापारियों ने अपने विचार एवं समस्याये रखी। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री ईश्वर गोयल, इकाई अध्यक्ष प्रदीप तायल, संयोजक दीपांशु गोयल ने सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए व्यापारी हित मे हर स्तर पर व्यापारियों की सशक्त आवाज उठाने एवं हर समस्या का समाधान कराने की बात कही।
उन्होंने व्यापारियों से अपील भी की कि बिना बिल, निम्न गुणवत्ता, हानिकारक एवं नकली माल ना बेचें, यथा संभव सरकारी नियमों का पालन करें। व्यापारियों से एकजुटता का भी आह्वान किया गया। बैठक का संचालन रमेश नारंग ने किया।
महामंत्री वैभव गोयल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
रविवार रात आयोजित बैठक में सैंकड़ों व्यापारी शामिल रहे।
——————–