
मुकदमा के लापरवाही में विबेचक निलंबित
महराजगंज, थाना निचलौल में तैनात उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के मामले में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल थाने में पंजीकृत मुकदमे की विवेचना के दौरान अभियोग से संबंधित प्रपत्रों को विवेचना में समाहित नहीं किया गया था। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कोर्ट में किया। कोर्ट के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार दूबे को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस मामले में अब उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
सिसवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सस्पेंड
महराजगंज,नगर पालिका परिषद सिसवा के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ शासन ने भ्रष्टाचार के मामले में शासन ने गंभीर एक्शन लिया है। शैलेंद्र कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।
सहायक निदेशक नगर निकाय निदेशालय अजय कुमार त्रिपाठी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
प्राप्त खबर के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन न करने एवं मनमाने ढंग से कार्य करने के मामले में शैलेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।शासन ने इस बात की भी जानकारी मांगी है कि अधिशासी अधिकारी किसी अन्य सेवायोजन, व्यवसाय में तो नहीं लगे हैं।
खाना बनाते समय फटा सिलेंडर,
घर की छत उड़ी, मां-बेटा समेत चार लो झुलसे
महराजगंज, घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के टोला बेलहिया में बुधवार सुबह 10 बजे भोजन बनाते समय अचानक आग पकड़ने से सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे बदामी और उनकी दो बेटियां अन्नु, तन्नू और एक बेटा बिट्टू गंभीर रूप से झुलस गये।
ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला गया। चारों को पड़ोसियों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग से घर में रखा सारा सामान भी जल गया। मिली जानकारी के अनुसार बादामी अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ घर पर थी। मंगलवार को उनके पति शैलेन्द्र बाहर कमाने चले गए। बुधवार को सुबह जब बादामी ने सिलेंडर खोला तो आग लग गई।
उन्होंने आग को चद्दर से बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरे चुल्हे और सिलेंडर में लग गई। इसके बाद उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह चारों को घर से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।