
आवश्यक सूचना
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के कोर कमेटी की आज बैठक उत्तर प्रदेश के जिला म ऊ के हिन्दी भवन में सम्पन्न हो गयी।

बैठक में मुख्य रूप से मुद्दा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष के नियुक्ति का था जिस पर मन्थन हुआ कोर कमेटी के 12सदस्यो में नौ लोग उपस्थित रहे।
सूचना के बाद भी डा देवन्दर सिंह गोरख पुर में रहने के बाद भी नहीं आये वहीं कंचन सिंह बलिया में रही -नहीं आई दोनों लोगों को कोर कमेटी से हमेशा के लिए हटा दिया गया!
देवन्दर सिंह के जगह राष्टीय सचिव उमाकान्त तथा कंचन सिंह के जगह पर गाजी पुर से एक साथी को नामित कर दिया गया है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बिनोद सिंह तथा सत्य ब्रत सिंह के नाम पर गहन चर्चा कर 13 अप्रैल को गाजीपुर में होने वाली बैठक तक के लिए फैसला सुरक्षित कर दिया गया है।
आज की बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों के स्वागत में म ऊ जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष रामसूरत प्रभारी कमलेश पाल, महामन्त्री दीवान चन्द सहित दो दर्जन साथी उपस्थित रहे।