
महराजगंज,पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती शिकारपुर कैंप कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उनके द्वारा कराए गए कार्यों को भी याद किया गया। रालोद कार्यालय पर यह भी बताया गया कि चौ. अजित सिंह का जन्म तत्कालीन मेरठ के भदौला गांव में 12 फरवरी 1939 को हुआ था, यह गांव अब बुलंदशहर जिले में है। अजित सिंह पिता चौ. चरण सिंह के बीमार होने पर अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर भारत लौट आए। वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनकर सियासी सफर शुरू किया। इसके बाद अजित सिंह ने सियासत में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
रालोद जिलाध्यक्ष शाहनवाज खां ने किसानों के बुलंद आवाज,सामाजिक एकता के प्रतीक , पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय चौधरी अजीत सिंह जी के राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनकी राजनीतिक यात्रा वर्ष 1986 में वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।
अजित सिंह 1989 और 1991 में बागपत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए।
दिसंबर 1989 से नवंबर 1990 तक वी.पी. सिंह के मंत्रिमंडल में उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में काम किया।
वर्ष 1991 में अजित सिंह पी.वी. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में खाद्य मंत्री के रूप में काम किया।
वर्ष 1999, 2004 और 2009 में उन्हें लोकसभा के लिए दोबारा से चुना गया था।
वर्ष 1999 और 2014 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।
वर्ष 2001 से 2003 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।
वर्ष 2011 से 2014 तक यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री थे।इस मौके पर जिला महासचिव आबिद अली,जिला उपाध्यक्ष हदीश बंजारा, रामनरायन यादव, रामसवारे पासवान,रामनाथ पासवान,सूरज कन्नौजिया, विजय वर्मा, मैनुद्दीन सिद्दकी, इंजीनियर अनवारूल रहमान,हरिलाल,दिलीप भारती,राहुल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज