
महाराजगंज,बृजमनगंज थाने में तैना दारोगा राम अधीन प्रसाद (उम्र 53) की शुक्रवार सुबह थाने के क्वार्टर में संदिग्ध मौत हो गई। उनको तत्काल सीएचसी बृजमनगंज लाया गया । डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक दरोगा देवरिया जिले के बरहज कस्बा के मूल निवासी रामअधीन 1990 बैच के सिपाही थे। पदोन्नति के बाद राम अधीन प्रसाद मुख्य आरक्षी बन चुके थे। अभी 10 दिन पूर्व ही पदोन्नति पाकर वे उपनिरीक्षक बने थे।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात अपने साथी कर्मचारियों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ।
शुक्रवार सुबह पहले साथियों ने उनका दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि उनके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। शेष आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संवाददाता कैलाश सिंह महराजगंज