
👉 अमूल्यरत्न न्यूज
👉 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व
👉 गंगोह सहारनपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेवा केंद्र पर शिव परमात्मा का झंडा फहराया गया।
अंबा विहार स्थित स्थानीय शाखा में सेंटर प्रभारी बीके पूनम ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देेते हुए सच्ची शिवरात्रि का महत्व समझाया। बीके कविता ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होने बताया कि संस्था 137 देशों में निशुल्क ज्ञान प्रचार कर रही है। बीके पूजा व सरिता ने राजयोग मेडिटेशन के द्वारा परमात्मा की अनुभूति कराई। शिव और शंकर में अंतर बताया। बीके सुशील, सचिन कुमार, महेंद्र नामदेव, अतर सिंह, धारा सिंह, इसम सिंह, जितेंद्र कुमार, अमित भारती,गुरुदेव शर्मा,वरूण शर्मा, संदेश, रानी, शकुंतला, अनिता, लीला आदि मौजूद रहे।