👉 एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज
👉 गंगोह के गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी पौधारोपण करते कोषाध्यक्ष व अन्य गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
👉 गगोंह सहारनपुर
गंगोह के गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी पौधारोपण करते कोषाध्यक्ष व अन्य
गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर अनेक प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वृक्षों की महत्ता और हमारे जीवन पर वृक्षों के प्रभाव के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। लगातार होते वृक्ष कटाव को देखते हुए यह मुहिम काफी आवश्यक है। सभी को एकजुट होकर इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। पौधों के बिना जीवन असंभव है। पेड़ पौधों से ही हमें प्राण वायु प्राप्त होती है। प्रबंधक राकेश तायल ने कहा कि मानसून का समय पौधों के लगाने और विकसित होने का सबसे उत्तम समय होता है और आज के महामारी के समय में तो पौधे ही वह रामबाण हैं जिनसे हम अपने पर्यावरण और वातावरण को शुद्ध व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बना सकते हैं पेड़- पौधे ही हमारे जीवन का आधार है। इनसे फल- फूल, बेशकीमती लकड़ियां, दवाइयां–औषधियां मिलती हैं। इसी के साथ सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।