एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डाॅ धनञ्जय मणि त्रिपाठी
महराजगंज ,घुघली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, रसोइया, एसएमसी अध्यक्ष तथा सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने पंडित जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन कर पुष्पांजलि अर्पित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षक डॉ धनञ्जय मणि त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। ग्राम सभा बिरैचा के ग्राम प्रधान वृजेश यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी और पोषक है । वे प्रखर राष्ट्रवाद के समर्थक और अंत्योदय का नारा देने वाले पहले व्यक्ति थे। उनका कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है। उनका कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, रामजपित यादव, मोहन, आर्यन, चंदन, कृष्णा, अंबालिका, वसुन्धरा आदि लोग उपस्थित रहें।

