प्रधान प्रतिनिधि पर हमले से नाराज प्रधान संघ ने जताया आक्रोश
🖌️🖌️🖌️🖌️
अयोध्या – सोहावल क्षेत्र के ग्राम पिलखावां प्रधान प्रतिनिधि शत्रोहन वर्मा पर हुए हमले से प्रधान संघ नाराज होकर बड़ा आक्रोश जताया है। प्रधान संघ ने थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रेवाई की मांग की है
आरोप है कि ग्राम पिलखावा मजरे अंजनाई तारा में नाली निर्माण को लेकर उठे विवाद के दौरान बीते रविवार को महिलाओं सहित कुछ लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि शत्रोहन वर्मा की लाठी डंडों के साथ पिटाई कर दी थी। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई से आक्रोशित प्रधान संघ ने कल सोमवार को अरकुना हनुमान मंदिर पर बैठक किया।
इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा प्रधान प्रतिनिधि पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। हमला करने वाले विकास के बाधक हैं।
पीड़ित प्रधान प्रतिनिधि शत्रोहन वर्मा के न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। सोहावल ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा संघ पूरी तरह से पीड़ित के साथ है उसके लिए हरसंभव लड़ाई लड़ी जाएगी।
इसके बाद दर्जनों की संख्या में प्रधान प्रतिनिधि का दल थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह से मिलकर मारपीट में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग किया।
ग्राम प्रधानों का कहना था कि यदि इसी तरह प्रधान और उनके प्रतिनिधियों की पिटाई होती रही। तो ग्राम पंचायत में विकास कार्य कैसे कराया जायेगा।
इस पर थाना प्रभारी ने प्रधानों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा मारपीट की घटना में शामिल दो महिलाओं सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अंबरीश पांडेय,प्रधान मुकेश कुमार, रामचेत यादव, रामपुर ग्रंट प्रधान दुर्गा प्रसाद निषाद, गोपीनाथ पुर प्रधान प्रतिनिधि देवदत्त,नीरजा कनौजिया ,पूर्व प्रधानराजेश तिवारी सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।

