अयोध्या 07 फरवरी 2023 (सू0वि0)ः-जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर 10 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन के सम्बंध में उपायुक्त उद्योग को सूचना विभाग व अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये है, जिसमें मा0 सांसद, सभी विधायकगण के साथ प्रतिष्ठित उद्यमियों/निवेशकों/उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा निवेश से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित कर उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाय। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (यू0पी0जी0आई0एस0) दिनांक 10 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ किया जायेगा तथा मा0 राष्ट्रपति महोदय द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2023 को सायं 4 बजे से 5ः15 बजे तक आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता की जायेगी, जिसका लाइव प्रसारण की व्यवस्था के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देश जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी को लगायी जायेगी। उपायुक्त उद्योग सहित सभी सम्बंधित विभागों को शासन द्वारा दिनांक 04 फरवरी 2023 को जारी शासनादेश के अनुसार सभी तैयारियां एवं आयोजन कराने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि जनपद अयोध्या में तेजी से औद्योगिक विकास हो सकें, इसके लिए समिट ने निवेश को उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा निवेश से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित कर शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सहूलियतों की जानकारी विस्तार से दी जायेगी। उपसूचना निदेशक डा0 मुरली धर सिंह ने बताया कि विभाग से एक एलईडी बैन जनपद को आवंटित की गयी है, जिसके माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उक्त समिट के सम्बंध में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी समिट का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। दिनांक 10 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग की एलईडी बैन लगाकर लाइव प्रसारण कराया जायेगा।
—————–
अयोध्या 07 फरवरी 2023 (सू0वि0)ः-जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को सूचित किया है कि माह जनवरी, 2023 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत नियमित खाद्यान्न (गेहूँ/चावल) तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर, 2022 के सापेक्ष चीनी का वितरण माह फरवरी, 2023 में दिनांक 08.02.2023 से प्रारम्भ होकर दिनांक 15.02.2023 तक सम्पन्न होगा। उक्त अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (14 कि0ग्रा0 गेहूँ व 21 कि0ग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (02 कि0ग्रा0 गेहूँ व 03 कि0ग्रा0 चावल) का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर, 2022 त्रैमास के सापेक्ष 03 कि0ग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रु0 18/-प्रति कि0ग्रा0 की दर से वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। माह जनवरी, 2023 के सापेक्ष नियमित खाद्यान्न वितरण की अन्तिम तिथि 15 फरवरी, 2023 निर्धारित है। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अॅगूठा नहीं लगता है, वह माह की 15 तारीख को पहचान पत्र (आधार कार्ड) तथा मोबाइल के साथ सम्बन्धित कोटे की दुकान पर जाकर मोबाइल ओ0टी0पी0 के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। अन्त्योदय कार्डधारकों पोर्टेबिलिटी के माध्यम से चीनी प्राप्त करने की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी, लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेगें।
————————
अयोध्या 07 फरवरी 2023 (सू0वि0)ः-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जाने योग्य वाद/प्रकरण में समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चैक बाउंस से सम्बन्धित धारा-138 ए.एन.आई. एक्ट के बाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक/पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों सम्बन्धी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद है। उक्त जानकारी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय फैजाबाद ने दी है।
——————
अयोध्या 07 फरवरी 2023 (सू0वि0)ः-शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 हेतु प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अयोध्या को नामित किया गया है, जिनका दूरभाष नम्बर 05278-225828 तथा सी0यू0जी0 नम्बर 9454417612 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
—————–