
👉 अमूल्यरत्न न्यूज
👉 जमानत मिलने के बाद खुशी दुबे जेल से आईं बाहर, कहा-मुझे न्याय पर पूरा भरोसा था कानपुर में हुए बिकरू कांड के आरोपित खुशी दुबे शनिवार को जेल से बाहर आ गई हैं।
जमानत के बाद शनिवार देर शाम खुशी दुबे जेल से बाहर आईं।
खुशी दुबे को लाने के लिए बहन और पिता जेल पहुंचे थे
👉 कानपुर उत्तर प्रदेश
जेल से बाहर आने के बाद खुशी दुबे फफक—फफक कर रोने लगी। जेल से रिहाई हो जाने के बाद खुशी अपने पनकी स्थित निवास जाएंगी।
खुशी की रिहाई से परिजन भी बेहद खुश हैं।जानिए क्या है बिकरू कांड
बता दें कि, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 को दबिश के दौरान पुलिस पर विकास दुबे ने साथियों के साथ हमला कर दिया था।
इस घटना में DSP समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे का भतीजा और राइट हैंड कहा जाने वाला अमर दुबे घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन 8 जुलाई 2020 को हमीरपुर के मौदाहा में एसटीएफ ने अमर दुबे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वहीं, अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, अमर दुबे से शादी के कुछ दिन बाद ही ये घटना हुई थी।